ख़बर शेयर करें -

देहरादून। ऋषिकेश रेंज के ग्वेला बीट के जंगल मे पत्ते लेने गए दो युवकों पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। जिसमें गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जंगली जानवर के बाघ होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना शुक्रवार की है जब दो युवक वन विभाग की ऋषिकेश रेंज के गोला बीट में शादी विवाह में इस्तेमाल किए जाने वाले दोना पत्तल के लिए पत्ते लेने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान एक जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान राजू पुत्र मदन निवासी ब्रह्मपुरी हरिद्वार के रूप में हुई है।

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमन रांगड़ भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस घटना पर दुख जताया। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
बता दें कि बीते एक मई को जिम कॉर्बेट से पांच वर्षीय नर बाघ को राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में छोड़ा गया था। कुछ दिन राजाजी टाइगर रिजर्व में रहने के बाद यह बाघ बड़कोट और ऋषिकेश रेंज होते हुए नरेंद्र नगर के जंगल में जा पहुंचा। तीन से चार दिनों तक बाघ की लोकेशन शिवपुरी रेंज में दिखाई दी। अब हाल में बाघ की लोकेशन ऋषिकेश रेंज के जंगल में बताई जा रही थी।

सूत्रों की मानें तो बाघ की वर्तमान लोकेशन घटनास्थल के आसपास की बताई जा रही थी। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक पर हमला करने वाला वही बाघ है जिसे जिम कॉर्बेट से लाकर राजाजी टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया था। इस मामले में पार्क अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page