ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के ज्योलीकोट स्थित तालाब में नहाते वक्त युवक डूब गया। एसडीआरएफ ने रात्रि सर्च ऑपरेशन के बाद शव बरामद किया।
पुलिस के मुताबिक 31 मई 2025 की देर रात्रि को पुलिस चौकी ज्योलीकोट के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि ज्योलीकोट में एक युवक नदी में डूब गया है,जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना मिलते ही पोस्ट नैनीताल से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटना स्थल रोड हेड से लगभग 02-03 किलोमीटर नीचे स्थित एक तालाब में थी, जहाँ युवक डूब गया था। एसडीआरएफ टीम ने रात्रि के घनघोर अंधेरे और विषम परिस्थितियों के बावजूद मौके पर पहुंचकर तुरंत सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया।

टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद सर्चिंग के दौरान तालाब से युवक जीवन रावत पुत्र तेज सिंह रावत, उम्र 21 वर्ष निवासी बच्चीनगर हल्द्वानी नैनीताल) का शव बरामद किया गया। शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page